भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया-जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया-जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले का पता चलते ही परिवार के लोगों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता ने किस वजह से आत्महत्या जैसा हौलनाक कदम उठाया है, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

सोमवार को राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एक भाजपा नेता ने खुद को गोली मार ली है। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नंदनी एनक्लेव में रहने वाले तकरीबन 39 वर्षीय भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुद को उड़ा लिया है। गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली चलने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो वहां पर भाजपा नेता का गोली लगा लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही अनेक लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना देते हुए भाजपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करते हुए भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया है। मामले की जानकारी भाजपा नेता के परिवारजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भाजपा नेता ने आत्महत्या करने जैसा हौलनाक कदम किस वजह से उठाया है, पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।



epmty
epmty
Top