दिन निकलते ही एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या - मचा हड़कंप

दिन निकलते ही एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या - मचा हड़कंप
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

देवरिया। आज दिन निकलते ही देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। 6 लोगों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना इलाके के गांव फतेहपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि आज सुबह लगभग 7 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक साथ 6 लोगों की हत्या की खबर के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। एक साथ छह लोगों की हत्या से आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि मृतकों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है।

epmty
epmty
Top