जबरदस्ती शराब पिलाने के बाद विवाहिता से बारी-बारी से दुष्कर्म

जबरदस्ती शराब पिलाने के बाद विवाहिता से बारी-बारी से दुष्कर्म

बाराबंकी।बहला-फुसलाकर ले जाई गई महिला को पहले 5 लोगों ने जबरदस्ती धमकियां देते हुए शराब पिलाई। महिला के शराब में टल्ली होने के बाद पांचों लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बेहोश होने के बाद आरोपी महिला को जंगल में ही छोडकर फरार हो गये। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने जब मामले की शिकायत की तो सक्रिय हुई पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस बाकी बचे चार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

बाराबंकी जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर 5 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक एक युवक का महिला के घर आना जाना था। 17 सितंबर को गांव का ही वह युवक महिला के घर पहुंचा और कहा कि उसे उसके पति ने अमुक स्थान पर बुलाया है। पहले से आना-जाना होने की वजह से महिला बिना किसी झिझक के युवक के साथ चली गई।

आरोपी युवक महिला को गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां पहले से ही चार लोग मौजूद थे। आरोप है कि पांचों लोगों ने पहले महिला को जबरदस्ती शराब पीने को मजबूर किया। उसके बाद नशा होने पर पांचों लोगों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप की वारदात से जब महिला बेहोश हो गई तो पांचों लोग उसे जंगल में ही छोड़कर भाग गए। बदहवाश हालत में किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ थाने पहुंची और पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एडिशनल एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया है कि बदोसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे चार आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

epmty
epmty
Top