किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में समाई-40 में से 20 किसान लापता

किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में समाई-40 में से 20 किसान लापता
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हरदोई। खीरे की फसल को बेचने के बाद वापिस लौट रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर अनियंत्रित होने पर नदी के भीतर जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली के किसानोेें समेत नदी में समाते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर जमा हुए लोग पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए राहत कार्य में जुट गए। इसी दौरान कुछ किसान तैरकर नदी से बाहर निकल आए। जबकि बाकी बचे किसानों को तलाशने के लिए रेस्क्यू टीम पानी में खोजबीन अभियान चला रही है।

शनिवार को हरदोई में हुए एक बड़े हादसे के अंतर्गत तकरीबन 40 किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, जैसे ही किसानों से भरी यह ट्रैक्टर ट्रॉली नदी के पुल पर पहुंची तो चालक ट्रैक्टर के ऊपर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया। जिसके चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली तकरीबन 35 फीट नीचे नदी के भीतर जा गिरी।

ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच टैक्टर ट्रॉली के साथ नदी के भीतर गिरे 7 लोग तो बच गए। जबकि 13 अन्य लोग भी किसी तरह पानी में तैरकर नदी से बाहर निकल आए। अभी 20 किसान लापता होना बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत राहत टीमों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और लापता हुए किसानों की नदी में खोजबीन शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी में खीरे की फसल को बेच कर वापस लौट रहे थे।

epmty
epmty
Top