प्राइवेट कंपनी के दफ्तर से हथियार बंद बदमाशों ने की 7 करोड की लूट

प्राइवेट कंपनी के दफ्तर से हथियार बंद बदमाशों ने की 7 करोड की लूट
  • whatsapp
  • Telegram

चंडीगढ़। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में 10 हथियारबंद बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी के का दफ्तर में घुसकर 7 करोड की नकदी की लूट की घटना से सनसनी फैला दी है। लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि लुधियाना शहर की जानी-मानी केस मैनेजमेंट फर्म सीएमएस (CMS) कंपनी के दफ्तर में 10 हथियारबंद बदमाश घुसे और उन्होंने कंपनी की कैश वेन को लूट कर भाग निकले।बताया जाता है कि जिस कैश वेन को बदमाश लेकर भागे थे, उसमें से बदमाशों ने 7 करोड़ रूपये लूट लिए और उस को फिरोजपुर रोड स्थित गांव पंडोरी के पास छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। 7 करोड की लूट की घटना के बाद पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top