प्रेम विवाह करने पर बेटी को मार कर यमुना में फेंका - दो भाई गिरफ्तार

प्रेम विवाह करने पर बेटी को मार कर यमुना में फेंका - दो भाई गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

औरैया । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अयाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर एक युवती की हत्या कर उसके परिजनों ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के दो दिन बाद शव बरामद होने पर मृतका के प्रेेमी ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद अयाना के गांव जुहीखा में चौकीदार सत्यपाल ने एक युवती का शव यमुना नदी में देखा, जिसके हाथ पैर बंधे थे। चौकीदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरु की।

जालौन के थाना कालपी के गांव कटरा निवासी विधि स्नातक के छात्र रिशाल सिंह पुत्र वीरपाल सिंह ने उक्त शव की पहचान उसकी प्रेमिका ह्रदयेश कुमारी पुत्री यशवीर सिंह निवासी सेंगनपुठा अजीतमल के रूप में की। रिशाल सिंह ने बताया कि उसने ह्रदयेश से आर्य समाज मन्दिर में शादी की थी। ह्रदयेश के परिजन शादी के खिलाफ थे तो उन्होने ह्रदयेश की हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी की तहरीर पर मृतका के पिता यशवीर सिंह, भाई शीपू व शिलपू एवं भाभी श्वेता व मृतका की बुआ एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में ले लिया जबकि पिता व बुआ फरार हैं।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top