पति-पत्नी के झगड़े में सौतेली पुत्री की हत्या - पिता गिरफ्तार

पति-पत्नी के झगड़े में सौतेली पुत्री की हत्या - पिता गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर पुलिस ने आज दोपहर अपनी ही पांच वर्ष की पुत्री की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुबरा गांव में सुबह आरोपी मनोज सिंह का अपनी दूसरी पत्नी से किसी मुद्दे पर झगड़ा हो गया, जिसमे दोनों के बीच मारपीट हो गयी। इसी दौरान मनोज की पहली पत्नी की पांच वर्षीय पुत्री तन्नू सिंह भी बीच में आ गई तो मनोज ने गुस्से में उसके सिर पर लोहे का राड से मार दिया। घायल तन्नू को जयसिंह नगर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर में तन्नू की मौत हो गयी। पुलिस ने पिता मनोज के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top