फिर बदला डीएम आवास के बोर्ड का रंग - रातो रात हरे से हुआ लाल

फिर बदला डीएम आवास के बोर्ड का रंग - रातो रात हरे से हुआ लाल

अयोध्या। जिलाधिकारी के अस्थाई आवास पर लगे बोर्ड का रंग महज 24 घंटे के भीतर फिर से बदलकर अब नए कलर का कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आवास पर भगवे रंग से हरा हुआ बोर्ड का रंग रातोंरात बदलकर अब लाल कर दिया गया है। जिला अधिकारी की ओर से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई गई फटकार के बाद उनके अस्थाई आवास के बोर्ड का रंग बदला गया है।


दरअसल अयोध्या के जिलाधिकारी नीतिश कुमार के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर बने अस्थाई आवास का रंग बदलकर बुधवार को भगवे से हरा कर दिया गया था। रंग बदलने का यह मामला जब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के ऊपर तेजी के साथ इधर से उधर शेयर हुआ तो इसके बाद हलचल सी मच गई थी। उधर बोर्ड का रंग बदलने को लेकर अयोध्या के साधु संतों की ओर से भी इस मामले पर गहरी नाराजगी जताई गई थी।

बोर्ड का रंग बदलने को लेकर चारों तरफ फैली तरह-तरह की चर्चाओं के बाद जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में आने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जिलाधिकारी नीतिश कुमार की ओर से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के बाद विभाग की ओर से अब बोर्ड का रंग एक बार फिर से बदलकर हरे से लाल कर दिया गया है। प्रशासन के इस रुख पर अब अयोध्या के साधु-संतों ने भी खुशी जताई है। बोर्ड का रंग हरा होने पर हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास की ओर से इसे भाजपा के खिलाफ साजिश बताकर चुनाव आयोग से डीएम अयोध्या एवं अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी।

epmty
epmty
Top