सौगात- परिवहन विभाग ने जारी की एक करोड़ की धनराशि- होगा यह निर्माण

सौगात- परिवहन विभाग ने जारी की एक करोड़ की धनराशि- होगा यह निर्माण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में परिवहन निगम के डिपो कार्यशाला के निर्माण के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए एक करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त कर दी।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा जारी शासनादेश में उल्लेख किया गया है कि इस धनराशि का व्यय शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुरूप किया जायेगा। धनराशि का व्यय उसी मद में किया जायेगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम को योजना की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य में कोई परिवर्तन जैसे नये कार्य को बढ़ाना, कार्य के आकार में वृद्धि एवं उच्च विशिष्टियां आदि में परिवर्तन करने के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। डिपो के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड(पैकफेड) को नामित किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top