पंचायत चुनाव- 73 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 55 निलंबित

पंचायत चुनाव- 73 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 55 निलंबित

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही नें 73 शस्त्र लाइसेंस निरस्त एवं 55 निलंबित कर दिए।

आधिकारिक सूत्रों नें गुरुवार को बताया कि आगामी पंचायत चुनाव कें मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही ने कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बड़ी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले 12 उपद्रवियों के शस्त्र लाइसेन्स निरस्त तथा तीन के लाइसेन्स निलम्बित कर दिये हैं।

उन्होनें बताया कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में लगभग साढ़े 11 हजार शस्त्र लाइसेन्सों के सापेक्ष अब तक 06 हजार 204 शस्त्र लाइसेन्स जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 73 शस्त्र लाइसेन्स निरस्त और 55 शस्त्र लाइसेन्स निलम्बित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसे लोग जिनके पास शस्त्र लाइसेन्स हैं और उनके द्वारा आपराधिक कृत्यों तथा शांति व्यवस्था में खलल डालने की की सूचना या संभावना है, के शस्त्र लाइसेन्सों को बड़े पैमाने पर निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट और अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रशासन ऐसे लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

वार्ता





epmty
epmty
Top