संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन- समस्याओ को किया गया समाप्त

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन- समस्याओ को किया गया समाप्त

मुज़फ्फरनगर। तहसील खतौली में उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह रायॅ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व, भूमि विवादॉ अवैध कब्जाॉ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, उक्त प्राप्त शिकायतों को उप जिलाधिकारी महोदय खतौली द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु प्रेषित कर निर्देशित किया गया एवं सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए।

आज तहसील समाधान दिवस में कुल 18 प्रकरण प्राप्त किये गये। उप जिलाधिकारी महोदय खतौली द्वारा समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए।

उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार खतौली आरती यादव सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top