महिलाओं का उत्थान हेतु किया प्रेरित- कठिनाई होने पर कार्यालय पर करें संपर्क

महिलाओं का उत्थान हेतु किया प्रेरित- कठिनाई होने पर कार्यालय पर करें संपर्क

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा कैम्प लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। अपर मुख्य सचिव शासन लखनऊ के पत्र संख्या 1031 दिनांक 02.11.2020 के अनुपालन में दिनांक 01.11.2020 से दिनांक 15.11.2020 तक मिशन शक्ति के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये है।

तत्क्रम में मिशन शक्ति अवधि की दिनांक 09.11.2020 ग्राम कैल्लनपुर ब्लाक पुरकाजी में विप्लव दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति के अन्र्तगत कैम्प लगाकर महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण का अर्थ बताते हुए उन्हे बताया गया कि महिला अपने निर्णय स्वंय ले और अपनी आवाज को बुलन्द करे और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर स्वंय बोलना सीखे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्र्तगत संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया एंव कैम्प में उपस्थित महिलाओं एंव पुरूषों के निःशुल्क 31 पंजीयन किये गये। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेको कानून बनाये गये है, जिसका लाभ समय-समय पर महिलाएॅ ले सकती है तथा किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कार्यालय से सम्पर्क कर सकती है। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।

epmty
epmty
Top