रीता बहुगुणा जोशी की पटाखों में झुलसी पोती का निधन

रीता बहुगुणा जोशी की पटाखों में झुलसी पोती का निधन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मंगलवार को मृत्यु हो गयी। मासूम दीपावली के दिन पटाखों से झुलस गयी थी।


विश्वस्त सूत्रों ने यहां बताया कि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी की पुत्री किआ दीवाली की रात पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 60 फीसदी झुलसी बच्ची की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने उसे दिल्ली के मिलेट्री अस्पताल के लिये रेफर किया। उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस बीच उसकी सांसे थम गयी।

उन्होने बताया कि किआ दीपावली की रात दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी। फुलझड़ी जलाने के दौरान आग उसके कपड़ों को छू गयी जिससे बच्ची झुलस गयी। उत्तर प्रदेश की पूर्व कबीना मंत्री श्रीमती जोशी ने बच्ची को दिल्ली ले जाने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात कर ली थी और उसे दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाना था।

epmty
epmty
Top