डीएम- एसएसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

डीएम- एसएसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने शनिवार को देवबंद उपकारागार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अफसरों ने देवबंद उपकारागार में निरूद्ध 206 कैदियों का हाल चाल जाना। इन बंदियों में सात महिलाएं और 199 पुरूष हैं। जिलाधिकारी ने कैदियों से पूछा कि क्या उनमें से किसी को अपना मुकदमा लड़ने के लिए वकील की जरूरत है।

कैदियों ने बताया कि उनके पास वकील हैं, उनकों वकील की जरूरत नहीं है। दोनों अधिकारियों ने जेल के अस्पताल और रसोईघर का भी निरीक्षण किया। कार्यवाहक जेलर सुरेश बहादुर ने बताया कि देवबंद जेल के सभी बंदियों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। कोई भी बंदी कोरोना संक्रमित नहीं है। ज्यादातर जेल कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट हो चुका है।


वार्ता

epmty
epmty
Top