DM-SSP की दो टूक, समस्यों का समाधान नही होने पर कार्यवाही को रहे तैयार

DM-SSP की दो टूक, समस्यों का समाधान नही होने पर कार्यवाही को रहे तैयार

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाये, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि महिलाओं की जनशिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस खतौली में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर ही 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त तहसील खतौली के दयालपुरम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम मंे अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने 55 वृद्धजनो को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया एवं वस्त्र व फल वितरित किये। उन्होने कहा कि शासन की अधिक से अधिक योजनाओ का लाभ दिया जाये। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरविन्द कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी खतौली, समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें।

epmty
epmty
Top