DM बोले हम हैं जनसेवक- फरियादियों की समस्याओं को सुनकर करें समाधान

DM बोले हम हैं जनसेवक- फरियादियों की समस्याओं को सुनकर करें समाधान

मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस आज तहसील सदर मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का एक सप्ताह के अन्दर तत्परता से निस्तारण कर अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुने और गुणवत्तापरक निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से सम्बन्धित मामलों को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को अपने सम्बन्धित ग्राम की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको मनोभाव से गरीबों के लिए कार्य करना चाहिए और जो शासन की योजनायें चल रही हैं उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना चाहिए जिससे वे शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। और उन्होने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस से सम्बन्धित मामले शीघ्रता से निस्तारित किये जायें। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनपद के समस्त नागरिकों को नव वर्ष-2022 की मंगल कामनायें दी।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग के कार्यों में प्रगति लायी जाये और फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर गुणवत्तापरक निस्तारण कराकर उनको संतुष्ट किया जाए क्योंकि हम लोग जनसेवक होते हैं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में उप जिला अधिकारी सदर परमानन्द झा,तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, समस्त लेखपाल सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।








epmty
epmty
Top