DM ने वृद्धाश्रम में मनाया पुत्री का जन्मदिन

DM ने वृद्धाश्रम में मनाया पुत्री का जन्मदिन

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी पुत्री का जन्मदिन आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को उपहार भी वितरित किए।

सुनील कुमार वर्मा पिछले शनिवार को आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम निरीक्षण के लिये गये थे जहां वृद्धजनों ने उन्हे गले लगा लिया था। भावुक जिलाधिकारी ने लोगों से बुजुर्गो की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। अब उन्होंने अपनी एक साल की पुत्री शिवांगी का जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं व पुरूषों के साथ धूमधाम से मनाकर एक नयी मिसाल पेश की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज यहां अपनी बेटी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त किया है। उन्होंने सभी लोगों से पुनः अपील करते हुए कहा कि वह वृद्धजनों का सम्मान करें और अपने पास रखकर उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा परिवार से अलग वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों की आर्थिक मदद को भी लोग आगे आयें, ताकि सबका साथ सबका विकास सरकार का जो सपना है वह पूरा किया जा सके। इस दौरान उन्हाने वृद्धजनों को उपहार वितरित किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी की पत्नी ऊषा वर्मा, बड़ी बेटी श्रुति एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज वर्धन शुक्ला, राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम, नितिन बाजपेई प्रबंधक व नरेंद्र पाल लेखाकार आदि मौजूद रहे।

वार्ता

epmty
epmty
Top