संविधान दिवस पर DM ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर DM ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलाई शपथ

मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रशासनिक अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथ उठाकर सविधान और बाबा भीमराव साहेब अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली।


गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं।

हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल आत्मा प्रस्तावना है। संविधान द्वारा नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक स्वतंत्रता का अवसर प्रदान किया गया है। हम सब को मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को बनाए रखना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एडीएम आलोक कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top