कलेक्टर ने अपने दफ़्तर में की जनसुनवाई - समस्याओं का किया निस्तारण

कलेक्टर ने अपने दफ़्तर में की जनसुनवाई - समस्याओं का किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा आज दिनांक 14-09-2022 को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई में आज मुख्य रूप से जल भराव‚ चकबन्दी‚ भूमि कब्जा‚ कब्जा सम्बन्धी‚ राशन कार्ड से सम्बन्धित‚ साफ–सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है। जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। उक्त जनसुनवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० महावीर सिंह फौजदार उपस्थित रहें।

epmty
epmty
Top