कलेक्टर ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार - समस्याओं का किया निस्तारण

कलेक्टर ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार - समस्याओं का किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में डीएम चंद्र भूषण सिंह के द्वारा आज दिनांक 05-09-2022 को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि कब्जा‚ पेेंशन से सम्बन्धित‚ राशन कार्ड से सम्बन्धित‚ साफ–सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जिनके निस्तारण हेतु डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे। शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

epmty
epmty
Top