मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्यायें

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्यायें

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्धारित आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस खतौली में आए हुए फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना एवं उनके निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौली में 17 शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीयो को निर्देश दिये की शिकायतो के निस्तारण मे किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए।

तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज उप जिलाधिकारी खतौली, एस0पी0 सिटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार खतौली सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top