आजादी का अमृत महोत्सव, DM-SP ने शिवभक्तों को वितरित किये तिरंगा झंडे

आजादी का अमृत महोत्सव, DM-SP ने शिवभक्तों को वितरित किये तिरंगा झंडे

शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अनुक्रम में कांवड़ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी अभिषेक द्वारा कांवड़ यात्रियों को तिरंगा झण्डा देकर तिरंगा मार्च निकाला गया।


गौरतलब है कि 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे है जिसके उपलक्ष्य में पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत कांवड़ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सम्पूर्ण प्रदेश में कांवड़ यात्रा को तिरंगा मार्च के रुप में मनाया जा रहा है। कांवड़ तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी अभिषेक द्वारा शिव चौक पर कावंड़ यात्रियों को तिरंगा झण्डा देते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाये रखने का संदेश दिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी शामली, अपर पुलिस अधीक्षक शामली, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top