प्रदेश में कल एक दिन में कुल 68,606 सैम्पल की जांच की गयी - अमित मोहन

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 68,606 सैम्पल की जांच की गयी  - अमित मोहन

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 68,606 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 561 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,10,96,779 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 389 लोग तथा अब तक कुल 20,91,744 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4463 एक्टिव मामले है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 अगस्त, 2022 को एक दिन में 5,25,898 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,37,84,297 तथा दूसरी डोज 14,66,14,702 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,46,096 तथा दूसरी डोज 1,30,35,959 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,01,167 तथा दूसरी डोज 74,72,473 दी गयी। कल तक 2,05,19,533 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,41,74,227 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

epmty
epmty
Top