सहारनपुर मंडल में 318 नये मिले कोरोना पाॅजिटिव मामले

सहारनपुर मंडल में 318 नये मिले कोरोना पाॅजिटिव मामले

सहारनपुर। हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में 5409 नमूनों की जांच में शुक्रवार को 318 नए संक्रमित मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

मंडलायुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि सहारनपुर मंडल में अब तक 221967 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा जाचें हो रही हैं। इसे और ज्यादा बढ़ाने के प्रयास जारी है। उन्होंने बताया आज सहारनपुर मंडल में 318 नये मरीज मिले है। सहारनपुर में आज सुबह तक 121 नए केस मिले। मुजफ्फरनगर जिले में 113 और शामली में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

उन्हाेंने बताया कि पूरे सहारनपुर मंडल में 11908 संक्रमित मामले शेष हैं। सहारनपुर मंडल में कम से कम 300 मरीज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर सहारनपुर शहर और देवबंद कस्बे में बना हुआ है। देवबंद की रेलवे रोड़ के निकट कालोनियों कैलाशपुरम, ब्रह्मपुरी, लाजपतनगर, छिम्पीवाड़ा, नीचलगढ़ में बना हुआ है जहां परिवार के परिवार कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे है।

वार्ता

epmty
epmty
Top