13 IPS अधिकारियों का तबादला - कई जिलों के SP बदले

13 IPS अधिकारियों का तबादला - कई जिलों के SP बदले

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों का स्थनांतरण और पदस्थापन किया है।

इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार की देर शाम को अधिसूचना जारी कर दी। गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार बोकारो प्रक्षेत्र की आईजी प्रिया दूबे को स्थानांतरित करते हुए आईजी प्रशिक्षण रांची बनाया गया है।

वहीं हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक सीआईडी , राज्य के परिसहाय मनोज रंजन चोथे को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, पाकुड़ के एसपी मणिलाल मंडल को एसपी एसीबी रांची, एसपी सीआईडी अंजनी कुमार झा को गढ़वा का एसपी, लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद को एसपी आतंकवाद निरोधी दस्ता, गुमला के एसपी ह्रदीप पी जर्नादनन को पाकुड़ का एसपी, कोडरमा के एसपी एहतेशाम वकारिब को एसपी गुमला, गढ़वा के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को एसपी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, रांची के यातायात एसपी अंजनी अंजन को लातेहार का एसपी, चतरा के एसपी ऋषभ कुमार झा को रेल एसपी, सहायक पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर नगर कुमार गौरव को कोडरमा का एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला राकेश रंजन को चतरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top