सेवा निवृत्त होंगे पीएम के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा...!

सेवा निवृत्त होंगे पीएम के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा...!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा की विदाई की चर्चा राजनीतिक व नौकरशाही के गलियार में ज्वलंत चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चाओं के अनुसार नृपेन्द्र मिश्रा अब सेवामुक्त हो जायेंगे। हालांकि इसके कारणों का जिक्र नहीं किया जा रहा है।


बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 28 मई 2014 को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नियुक्त किये गये नृपेंद्र मिश्रा 2006 से 2009 के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2009 में ही रिटायर हुए थे। नृपेन्द्र मिश्रा ने पुलक चटर्जी का स्थान लिया था, जो मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव थे।


नृपेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर हैं। नृपेंद्र मिश्रा 31 मई 2019 को फिर से सेवा विस्तार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नृपेंद्र मिश्रा ही प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव थे। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव वित्त सहित अनेक विभागों में महत्वपूर्ण दायित्व सम्भाल चुके हैं। वे काफी समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top