आधी रात को दुल्हन के बेडरूम में जा घुसी पुलिस- जानिए फिर क्या हुआ

आधी रात को दुल्हन के बेडरूम में जा घुसी पुलिस- जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। फरार चल रहे वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस आधी रात के समय विवाह वाले घर के भीतर घुस गई। पुलिस के जवान दुल्हन के बेडरूम में पहुंचकर वारंटी की तलाश करने लगे। आधी रात में पुलिस के घर के भीतर घुसने से आसपास के लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर बेटे के विवाह वाले घर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे बिहार के सासाराम जनपद का होने वाला बताया जा रहा है। हैरान कर देने वाली खबर के इस वीडियो के भीतर पुलिस मुखबिर की सूचना पर पिछले काफी समय से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी की तलाश में आधी रात के बाद एक विवाह वाले घर में घुस जाती है। कुछ देर पहले ही दुल्हन बनकर घर के भीतर आई युवती के बेडरूम में पहुंचकर पुलिसकर्मी वारंटी को तलाश करने लगते हैं। काफी समय बाद तक भी जब पुलिस वाले दुल्हन के बेडरूम में ही वारंटी की तलाष में घुसे रहते हैं तो घर वालों का धैर्य जवाब दे जाता है और वह दुल्हन के बेडरूम में घुसे पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाने लगते हैं। इसी बीच आसपास के लोग भी रात के सन्नाटे में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर मौके पर पहुंच जाते हैं। बढ़ते विरोध के बाद पुलिसकर्मी वहां से चलते बनते हैं।

epmty
epmty
Top