कामकाज पर अंगुली उठाते हुए कृषि मंत्री ने दिया सरकार से इस्तीफा

कामकाज पर अंगुली उठाते हुए कृषि मंत्री ने दिया सरकार से इस्तीफा

नई दिल्ली। कृषि मंत्री ने सरकार के कामकाज करने के ढंग पर अंगुलिया उठाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री का त्यागपत्र फिलहाल डिप्टी सीएम के पास रखा हुआ है। लेकिन इस्तीफा देने वाले मंत्री के पिता ने उनके पद से त्यागपत्र देने की पुष्टि की है।

रविवार को बिहार से मिल रही एक बड़ी खबर के मुताबिक राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा भेजते हुए कहा है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उनके पास कोई मंडी नहीं है। जिससे वह बुरी तरह से आहत हैं।

देश की दो महान हस्तियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री रहे लौह पुरूष लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कृषि मंत्री द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद अब राज्य की राजनीति में एक बार फिर से उथल पुथल शुरू हो गई है।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पद से त्यागपत्र देने वाले मंत्री के पिता एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। देश की इन दोनों महान हस्तियों ने हमेशा किसानों के मान सम्मान और उनकी आर्थिक स्थिति की चिंता की।

किसान हमारे देश की जरूरत और रीढ है और इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री हमेशा किसानों की बातों को लेकर उन्हें उचित मंच पर उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ आज राज्य के भीतर न्याय नहीं हो रहा है।

अपनी उपज बेचने के लिए किसानों के पास आज अपनी मंडी नहीं है। इसी वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।

epmty
epmty
Top