चाहरदीवारी गिरने से एक महिला की दबकर हुई मौत- जांच शुरू

चाहरदीवारी गिरने से एक महिला की दबकर हुई मौत- जांच शुरू

सारण। बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में घर की चाहरदीवारी गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात दुमदुमा गांव निवासी रामावतार राय की 47 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी अपने घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश में घर की चाहरदीवारी गिर गयी। इस दुर्घटना में उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि घायल महिला को चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top