दलहन के साथ दाल में घटबढ़

दलहन के साथ दाल में घटबढ़

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग सुस्ती के साथ सप्ताहांत दलहन जिन्सों के भाव घटबढ़ लिए रहे। इस दौरान मसूर, मूंग तथा उड़द सस्ती बिकी जबकि चना कांटा महंगा। तुअर में उठाव बना बताया गया। दालों के भाव ऊपर नीचे हुए। तुअर दाल सस्ती बिक कर ऊंची बिकी। मसूर दाल में भी भाव बढ़े। रवा, मैदा में त्यौहारी मांग रही। लिवाली बढ़ने से आटा महंगा बिका।

सप्ताहांत चना कांटा 5100 से 5125 रुपये खुलने के बाद सप्ताहांत 5100 से 5150 रुपये प्रति क्विंटल होकर बंद हुआ। मूंग 6900 से 7200 रुपये पर खुलने के बाद नीचे में 6100 रुपये बिकी। हालांकि सप्ताहांत इसके भाव 6900 से 7100 रुपये बोले गए। कारोबार के प्रथम दिन जो तुअर 5300 से 6700 रुपये बिकी वह शनिवार को इसी स्तर पर बिकी। उड़द 7000 से 7400 के स्तर पर खुलकर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल होकर थमी। मसूर 7200 से 7300 रुपये के स्तर पर खुलने के बाद 7100 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई।

दालों में मांग सुस्ती से घटबढ़ दर्ज की गई। सप्ताहांत मसूर दाल, तुअर दाल में तेजी दर्ज की गई। हालांकि शुरुआत में तुअर दाल के भाव कम हुए। चावल तथा पोहा में ग्राहकी सुधार लिए रही। चना बेसन जरूर सस्ता बिका। सियागंज किराना बाजार में सप्ताहांत उठाव बढ़ा रहा। शक्कर, खोपरा गोला तथा हल्दी में खरीदी सुधार लिए रही। साबूदाना में उठाव बढ़ा बताया गया।

स्थानीय किराना बाजार में सोमवार को शक्कर 3720 से 3760 रुपये प्रति क्विंटल खुलने के शनिवार को 3700 से 3750 रुपये बोली गई। शक्कर की दैनिक आवक 07 से 08 गाड़ी की रही। गुड़ में ग्राहकी से भाव मजबूती लिए बताए गए।

खोपरा गोला 210 से 230 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिका। हल्दी 110 से 160 रुपये की रंगत लिए रही। आने वाले दिनों में ग्राहकी सुधार के आसार हैं खोपरा बूरा में लिवाली सुधरी रही इसमें कामकाज 2650 से 3700 रुपये प्रति 15 किलोग्राम पर चला। साबूदाना में लिवाली बताई गई।


वार्ता

epmty
epmty
Top