गरजेगें बादल-होगी झमाझम बारिश-मिलेगी गर्मी से राहत-किसानों को भी लाभ

गरजेगें बादल-होगी झमाझम बारिश-मिलेगी गर्मी से राहत-किसानों को भी लाभ

नई दिल्ली। इस बार मानसून तेजी के साथ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की 14-15 जून तक आमद हो जाएगी। उत्तर भारत में 13 एवं 14 जून को भारी बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया है कि इस बार मानसून तेजी के साथ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही मानसून उत्तर और पूर्व के राज्यों में भी इस बार निर्धारित समय से पहले ही दस्तक देगा। जिसके चलते बिहार में देर शाम या रविवार को पहली बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी जमकर बारिश होने के आसार लग रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में 7 दिन पहले ही मानसून की आमद हो चुकी है। इसी बीच प्री मानसून बारिश का असर राजधानी दिल्ली,एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा तक भी पहुंच गया है। इसी के चलते इन राज्यों के कई इलाकों में देर रात अच्छी खासी बारिश हुई है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन आंधी चलने की वजह से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए हैं। बारिश को लेकर मध्यप्रदेश में नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार मध्यप्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के बढ़ने के कारण नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें राज्य के 11 जिलों में बिजली की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top