फिर बढे गैस सिलेंडर के दाम-102 रुपए की बढ़ोतरी- अब हुआ इतने का

फिर बढे गैस सिलेंडर के दाम-102 रुपए की बढ़ोतरी- अब हुआ इतने का

नई दिल्ली। गैस सिलेंडर मे लगी बढ़ोतरी की आग ठंडी होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने अब एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102 की भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए पर पहुंच गई है।

रविवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीरे से दिया है। 102 रूपये की बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम और अधिक ऊंचाई पर पहुंचा दिए हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं किया गया है। मगर जिस तरह से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 102 रूपये बढ़ाए गए हैं उसका सीधा असर रेस्टोरेंट्स आदि पर मिलने वाली खाने पीने की चीजों के दामों में देखने को मिल सकता है।

रविवार को गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी ऐसे हालातों में की गई है जब पिछले महीने की 1 अप्रैल को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रूपये का भारी भरकम इजाफा किया गया था। रविवार को की गई 102 रूपये की बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2307, कोलकाता में 2455 और चेन्नई में 2508 रुपए प्रति गैस सिलेंडर पहुंच गई है।

यदि 1 अप्रैल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 2253, मुंबई में 2205, कोलकाता में 2351 और चेन्नई में 2406 रुपए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम थे।

epmty
epmty
Top