खाद्य तेलों में उछाल - जानिए क्या रहे दाम

खाद्य तेलों में उछाल - जानिए क्या रहे दाम

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर मजबूत बताई गई। खाद्य तेलों में मांग से उछाल दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल 50 रुपये बढकर बिका। दलहनो में मंदी रही। दालों के भाव भी कम हुए। चावल में कामकाज सामान्य बना रहा।

किराना बाजार

शक्कर में लिवाली बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3740 से 3780 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 14 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर समर्थन से मजबूत रहा। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में उठाव बताया गया।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग से उछाल दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल महंगा बिका। इसमें पांच रुपये किलो बढ़ गए। तिलहन में खरीदी बनी रही। इससे भाव ऊंचे बोले गए।

दाल-दलहन

स्थानीय अनाज मंडी में दलहन कारोबार नरमी लिए रहा। चना, मूंग सस्ती बिकी। दालों में लिवाली घटने से भाव गिरावट लिए रहे। आज उड़द मोगर नीची बोली गई। चावल में कामकाज सुधार लिए रहा।

किराना

शक्कर 3740 से 3780 रुपये प्रति क्विंटल। गुड भेली 3600 से 3650, कटोरा 3800 से 3850, लड्डू 4000 से 4050, मालवी 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 193 से 211 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 110 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4400 से 5200, पैकिंग में 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 7500 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1520 से 1540, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1365 से 1370, सोयाबीन साल्वेंट 1295 से 1300, पाम तेल 1340 से 1345 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

चनाकांटा 5300 से 5325, मसूर 7350 से 7400, मूंग 6800 से 7000, मूंग मीडियम 6100 से 6500,

तुअर निमाड़ी 5500 से 6400, महाराष्ट्र तुअर सफेद 6700 से 6800, कर्नाटक 6900 से 7000, उड़द 7000 से 7200, मीडियम 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6050 से 6650, तुअर दाल सवा नंबर 8700 से 8800, तुअर दाल फूल 8900 से 9100, तुअर दाल बोल्ड 9200 से 9600, आयातित तुअर दाल 8500 से 8600, मसूर दाल 8450 से 8750, मूंग दाल 7800 से 8100, मूंग मोगर 8600 से 8900, उड़द दाल 9100 से 9400, उड़द मोगर 9900 से 10400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7000, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1260 से 1270, मैदा 1220 से 1230, आटा 1180 से 1200, चना बेसन 3550 से 3600 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।


वार्ता

epmty
epmty
Top