शक्कर मजबूत, खाद्य तेलों में तेजी, दलहनो में घटबढ़, दाल सस्ती, चावल सामान्य

शक्कर मजबूत, खाद्य तेलों में तेजी, दलहनो में घटबढ़, दाल सस्ती, चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से मजबूत रही। तेलों में मांग से भाव तेजी लिए बताए गए। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा बिका। दलहन में मांग सुस्ती से घटबढ़ हुई। आज चना महंगा तो उड़द घटकर बिकी। दालों में मंदा रहा। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।

किराना बाजार

शक्कर में मांग से मजबूती दर्ज की गई। आज शक्कर में कामकाज 3750 से 3800 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला दिसावरी बढ़त से ऊंचा बिका। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में पूछपरख रही।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग से सुधार दर्ज किया गया। आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल में तेजी हुई। तिलहन में खरीदी बनी रही। इससे भाव ऊपर-नीचे हुए।

दाल-दलहन

स्थानीय अनाज मंडी में दलहनो के भाव में घटबढ़ हुई। आज चना कांटा महंगा तथा उड़द सस्ती बिकी। दालों में लिवाली सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। चना दाल में 50-100 रुपये बढ़ गए। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।


किराना

शक्कर 3750 से 3800, शक्कर मोटी 3820 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल। गुड भेली 3600 से 3650, कटोरा 3800 से 3850, लड्डू 4000 से 4050, मालवी 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 193 से 211 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 110 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4400 से 5200, पैकिंग में 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 7400 से 7500, सोयाबीन 8400 से 8600 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1600 से 1610, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1325 से 1330, सोयाबीन साल्वेंट 1255 से 1260, पाम तेल 1280 से 1285 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

चनाकांटा 5350 से 5400, मसूर 7450 से 7500, मूंग 6700 से 6900, मूंग मीडियम 6100 से 6500,

तुअर निमाड़ी 5700 से 6500, महाराष्ट्र तुअर सफेद 6600 से 6700, कर्नाटक 6900 से 7000, उड़द 7100 से 7300, मीडियम 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6050 से 6650, तुअर दाल सवा नंबर 8800 से 8900, तुअर दाल फूल 9000 से 9200, तुअर दाल बोल्ड 9300 से 9700, आयातित तुअर दाल 8600 से 8700, मसूर दाल 8350 से 8650, मूंग दाल 7600 से 7900, मूंग मोगर 8500 से 8800, उड़द दाल 9200 से 9500, उड़द मोगर 10000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7000, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1230 से 1240, मैदा 1210 से 1220, आटा 1100 से 1110, चना बेसन 3650 से 3700 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता

epmty
epmty
Top