शक्कर में नरमी, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन मजबूत, दाल सस्ती, चावल सामान्य

शक्कर में नरमी, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन मजबूत, दाल सस्ती, चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख बताई गई। खाद्य तेल तेजी लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। दलहन मजबूत रहे। दालों में ग्राहकी सुस्त होने से नरमी दर्ज की गई। चावल में खरीदी बढ़ी रही।

किराना बाजार

शक्कर में पूछपरख बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3610 से 3650 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। नारियल में लिवाली बनी रही। खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव बताया गया। साबूदाना मजबूत रहा।

तेल -तिलहन

खाद्य तेल में मजबूती दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड बढ़कर बिका। तिलहन में सोयाबीन में प्लान्टो की लिवाली रही। सरसों में सुधार रहा।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन घटबढ़ लिए बताए गए। दालों में लिवाली सुस्ती से नरमी रही। इससे भाव गिरावट लिए बताए गए। चावल में उठाव बना रहा।

किराना

शक्कर 3610 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। नारियल 120 भरती 1450 से 1500, 160 भरती 1725 से 1750, 200 भरती 1800 से 1850, 250 भरती 2100 से 2150 रुपये।

खोपरा गोला 205 से 225 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2400 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 115 से 175 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4500 से 5100, पैकिंग में 5400 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 6500 से 6600, रायडा 6200 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1660 से 1680, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1620 से 1625, सोयाबीन साल्वेंट 1595 से 1600, पाम तेल 1670 से 1675 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

तुअर निमाड़ी 5500 से 6100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6200 से 6300, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6600,

चना (कांटा) 4850 से 4900,

मसूर 6525 से 6550,

मूंग 6600 से 6700, मूंग हल्की 6000 से 6500,

उड़द 6900 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6200, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6050 से 6500, तुअर दाल सवा नंबर 8300 से 8400, तुअर दाल फूल 8500 से 8700, तुअर दाल नई 9000 से 9700, आयातित तुअर दाल 8000 से 8100, मसूर दाल 7850 से 8150, मूंग दाल 8400 से 8700, मूंग मोगर 8800 से 9100, उड़द दाल 8300 से 8600, उड़द मोगर 9300 से 9700 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 4500, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7000 से 7500, राजभोग 6400 से 6500, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1380 से 1390, मैदा 1340 से 1350, आटा 1300 से 1310, चना बेसन 3250 से 3275 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता

epmty
epmty
Top