शक्कर, गुड़ मजबूत, खाद्य तेल में नरमी, दलहन सस्ते, दाल घटी, चावल सामान्य

शक्कर, गुड़ मजबूत, खाद्य तेल में नरमी, दलहन सस्ते, दाल घटी, चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर तथा गुड़ में मांग बढ़ी रही। खाद्य तेलों में मांग सुस्ती से नरमी दर्ज की गई। दलहन लिवाली कमी से गिरावट लिए बताए गए। तुअर, मूंग सस्ती बिकी। दालों में उठाव सुस्ती से मंदा रहा। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।

किराना बाजार

शक्कर में मांग रही इससे भाव बने रहे। आज शक्कर में कामकाज 3550 से 3600 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। गुड़, खोपरा गोला तथा खोपरा बूरा में पूछपरख बढ़त लिए रही। हल्दी लिवाली के चलते मजबूत बताई गई। साबूदाना में ग्राहकी सुस्त रही।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग कमी से नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में खरीदी साधारण रही।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में दलहन में भाव गिरावट लिए बताए गए। आज तुअर तथा मूंग 100 -100 रुपये प्रति सस्ती बिकी। दालों में उठाव सुस्ती से तुअर दाल नीची बोली गई। चावल में ग्राहकी से मजबूती रही।

इंदौर बाजार दो इंदौर

किराना

शक्कर 3550 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। गुड भेली 3250 से 3350, कटोरा 3400 से 3450, लड्डू 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 210 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2650 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 110 से 158 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4200 से 4800, पैकिंग में 5200 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 8100 से 8300, सोयाबीन 6000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1320 से 1340, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1200 से 1205, सोयाबीन साल्वेंट 1135 से 1140, पाम तेल 1245 से 1250 रुपये प्रति 10 किलो।

इंदौर बाजार तीन अंतिम इंदौर

दलहन

चनाकांटा 5000 से 5025, मसूर 7150 से 7200, मूंग 7000 से 7200, मूंग मीडियम 6000 से 6500, तुअर निमाड़ी 5500 से 5800, महाराष्ट्र तुअर सफेद 5900 से 6000, कर्नाटक 6100 से 6300, उड़द 7000 से 7400, मीडियम 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 5650 से 6250, तुअर दाल सवा नंबर 8500 से 8600, तुअर दाल फूल 8700 से 8800, तुअर दाल बोल्ड 9000 से 9400, आयातित तुअर दाल 8300 से 8400, मसूर दाल 8450 से 8750, मूंग दाल 7800 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8700, उड़द दाल 8400 से 8700, उड़द मोगर 9800 से 10300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 9500 से 10000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 6000 से 8500, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2450 से 2600, हंसा सफेद 2300 से 2450, पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1250 से 1260, मैदा 1220 से 1220, आटा 1190 से 1200, चना बेसन 3350 से 3400 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता



epmty
epmty
Top