शक्कर महंगी, खाद्य तेलों में नरमी, मसूर में गिरावट, दाल, चावल सामान्य

शक्कर महंगी, खाद्य तेलों में नरमी, मसूर में गिरावट, दाल, चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर महंगी बिकी। खाद्य तेल में उठाव सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। दलहनो में लिवाली घटने से भाव नरमी लिए रहे। आज मसूर घटकर बिकी। चावल में कामकाज सामान्यवत रहा।

किराना बाजार शक्कर मजबूती लिए रही। आज शक्कर में कामकाज 3440 से 3480 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। गुड़, खोपरा गोला तथा हल्दी में ग्राहकी सुधार लिए बताई गई। साबूदाना में कामकाज बढ़ा रहा।

तेल -तिलहन खाद्य तेल मांग से भाव सुस्त होने से नरमी रही। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता होकर बिका। तिलहन में उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है इससे भाव मजबूती लिए रहे।

दाल-दलहन स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में खरीदी कमजोर रही इससे भाव 50 से 100 रुपये तक कम हुए। आज मसूर सस्ती होकर बिकी। कच्चे मालों की नरमी के साथ दालों में भाव बने रहे। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।

जारी वार्ता

किराना

शक्कर 3440 से 3480 रुपये प्रति क्विंटल। गुड भेली 3500 से 3550, कटोरा 3700 से 3750, लड्डू 3800 से 3850, मालवी 4000 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 195 से 211 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 3650 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 110 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4400 से 5300, पैकिंग में 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 6900 से 7000, सोयाबीन 9800 से 10000, टोली 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1460 से 1480, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1400 से 1405, सोयाबीन साल्वेंट 1340 से 1345, पाम तेल 1330 से 1335 रुपये प्रति 10 किलो।

जारी वार्ता

दलहन

चनाकांटा 5150 से 5175, मसूर 6300 से 6350, मूंग 6200 से 6300, मूंग हल्की 5800 से 6100, तुअर निमाड़ी 5500 से 6200, महाराष्ट्र तुअर सफेद 6500 से 6600, कर्नाटक 6700 से 6800, उड़द 6800 से 7000, हल्की 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6100 से 6500, तुअर दाल सवा नंबर 8750 से 8850, तुअर दाल फूल 8950 से 9150, तुअर दाल बोल्ड 9250 से 9650, आयातित तुअर दाल 8550 से 8650, मसूर दाल 7400 से 7600, मूंग दाल 6900 से 7200, मूंग मोगर 7700 से 8000, उड़द दाल 8900 से 9200, उड़द मोगर 9300 से 9700 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7000, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2700 से 2850, हंसा सैला 2600 से 2750, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1180 से 1200, मैदा 1120 से 1130, आटा 1110 से 1120, चना बेसन 3400 से 3450 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता

epmty
epmty
Top