शक्कर महंगी, खाद्य तेलों में नरमी, दलहनो में गिरावट, दाल- चावल सामान्य

शक्कर महंगी, खाद्य तेलों में नरमी, दलहनो में गिरावट, दाल- चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में आज शक्कर महंगी बिकी। खाद्य तेलों में गिरावट दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड घटकर बिका। दलहनो में लिवाली सुस्त रही। आज मूंग तथा उड़द सस्ती बिकी। दाल तथा चावल में कामकाज मजबूत बताया गया।




किराना बाजार

शक्कर में पूछपरख बताई गई। आज शक्कर में लिवाली 3750 से 3820 रुपये के स्तर पर चली। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला तथा साबूदाना में ग्राहकी बताई गई। खोपरा बूरा में उठाव बना रहा।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग सुस्ती गिरावट दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड नीचा होकर बिका। तिलहन में लिवाली से भाव मजबूत बताए गए।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग सुस्त होने से दलहनो में गिरावट दर्ज की गई। आज मूंग तथा उड़द सस्ती बिकी। इनमें 100-100 रुपये कम हुए। दाल तथा चावल में ग्राहकी मजबूत रही। पोहा में दिसावरी उठाव बताया गया।

जारी वार्ता

epmty
epmty
Top