शक्कर सस्ती, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में मजबूती, दाल- चावल सामान्य

शक्कर सस्ती, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में मजबूती, दाल- चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग सुस्त बताई गई। खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। आज मूंगफली तेल 10 रुपये तथा सोयाबीन रिफाइंड 5 रुपये सस्ता होकर बिका। दलहनों में मजबूती दर्ज की गई। दालों में ग्राहकी रही। चावल में खरीदी साधारण बताई गई।

किराना बाजार

शक्कर में उठाव सुस्त बताया गया। आज शक्कर में कामकाज 3630 से 3660 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला तथा बूरा मांग बताई गई। हल्दी में उठाव रहा।

तेल -तिलहन

खाद्य तेल में गिरावट दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल 10 रुपये तथा सोयाबीन रिफाइंड 5 रुपये नीचा होकर बिका। तिलहन में सरसों में प्लान्टो की लिवाली रही। इससे तेजी बताई गई।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन मजबूत बताए गए। दालों में लिवाली रही। चावल में उठाव बना बताया गया।

किराना

शक्कर 3630 से 3630 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला 205 से 225 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2250 से 4000 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 115 से 175 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4600 से 5300, पैकिंग में 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 6500 से 6600, रायडा 6300 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1630 से 1650, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1580 से 1585, सोयाबीन साल्वेंट 1560 से 1565, पाम तेल 1565 से 1570 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

तुअर निमाड़ी 5500 से 6100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6200 से 6300, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6600,

चना (कांटा) 4900 से 4950,

मसूर 6600 से 6650,

मूंग 6600 से 6700, मूंग हल्की 6000 से 6500,

उड़द 6900 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6200, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6000 से 6500, तुअर दाल सवा नंबर 8300 से 8400, तुअर दाल फूल 8500 से 8700, तुअर दाल नई 9000 से 9700, आयातित तुअर दाल 8000 से 8100, मसूर दाल 7850 से 8150, मूंग दाल 8300 से 8600, मूंग मोगर 8700 से 9000, उड़द दाल 8300 से 8600, उड़द मोगर 9100 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 4500, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7500 से 8000, राजभोग 6500 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1400 से 1410, मैदा 1350 से 1360, आटा 1310 से 1320, चना बेसन 3225 से 3250 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता

epmty
epmty
Top