शक्कर में नरमी, गोला मजबूत, खाद्य तेल में गिरावट

शक्कर में नरमी, गोला मजबूत, खाद्य तेल में गिरावट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

दलहनो में घटबढ़, दाल- चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव सुस्त बताया गया इससे भाव नरम रहे। खोपरा गोला में मांग बढ़ी रही। खाद्य तेलों में मांग सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। दलहन घटबढ़ लिए बताए गए। चना तथा मसूर सस्ती तो उड़द महंगी बिकी। दाल तथा चावल में कामकाज सामान्य रहा।

किराना बाजार

शक्कर में उठाव सुस्त बताया गया इससे भाव मंदे रहे। आज शक्कर में कामकाज 3540 से 3590 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 12 गाड़ी आवक हुई। गुड, खोपरा गोला तथा खोपरा बूरा लिवाली के चलते मजबूत बताया गया। हल्दी में मांग रही।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग सुस्ती भाव मंदे बोले गये। आज मूंगफली तेल में उठाव सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। सोयाबीन रिफाइंड भी सस्ता बिका। तिलहन में खरीदी सुधार लिए रही।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में दलहन ऊंचे नीचे हुए। चना तथा मसूर सस्ता बिका वही उड़द में मजबूती दर्ज की गई। दालों में उठाव रहा इससे भाव बने। चावल में मांग सामान्य रही।

इंदौर बाजार दो इंदौर

किराना

शक्कर 3540 से 3590 रुपये प्रति क्विंटल। गुड भेली 3250 से 3350, कटोरा 3400 से 3450, लड्डू 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 210 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2650 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 110 से 158 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4200 से 4800, पैकिंग में 5200 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 8100 से 8300, सोयाबीन 6200 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1340 से 1350, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1235 से 1240, सोयाबीन साल्वेंट 1180 से 1185, पाम तेल 1260 से 1265 रुपये प्रति 10 किलो।

इंदौर बाजार तीन अंतिम इंदौर

दलहन

चनाकांटा 5000 से 5050, मसूर 7150 से 7200, मूंग 7000 से 7300, मूंग मीडियम 6000 से 6600, तुअर निमाड़ी 5300 से 5800, महाराष्ट्र तुअर सफेद 6000 से 6100, कर्नाटक 6200 से 6400, उड़द 7000 से 7400, मीडियम 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 5750 से 6350, तुअर दाल सवा नंबर 8650 से 8750, तुअर दाल फूल 8850 से 8950, तुअर दाल बोल्ड 9150 से 9550, आयातित तुअर दाल 8450 से 8550, मसूर दाल 8450 से 8750, मूंग दाल 7900 से 8200, मूंग मोगर 8500 से 8800, उड़द दाल 8400 से 8700, उड़द मोगर 9800 से 10300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 3000 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7500, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2400 से 2600, हंसा सैला 2400 से 2550, हंसा सफेद 2300 से 2400, पोहा 3200 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1250 से 1260, मैदा 1220 से 1220, आटा 1190 से 1200, चना बेसन 3350 से 3400 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।


वार्ता

epmty
epmty
Top