विभिन्न शहरी परियोजनाओं के लिए होंगे 227.77 करोड़ रूपए खर्च

विभिन्न शहरी परियोजनाओं के लिए होंगे 227.77 करोड़ रूपए खर्च

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न शहरी परियोजनाओं के लिए 227.77 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है।

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में चल रहे अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एवं अर्बन ट्रांसफोरमेशन (अमृत योजना 2.0) के तहत शहरों एवं कस्बों में पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज तथा हरित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों को गति मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से अमृत योजना 2.0 के लिए केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि 95.52 करोड़ रूपए के अनुपात में राज्यांश राशि 132.25 करोड़ रूपए सहित कुल 227.77 करोड़ रूपए को योजना के एसएनए खाते में हस्तांतरित किए जा सकेंगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top