पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार तीन दिन दाम बढ़े थे।

इस दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 92.05 रुपये और 82.61 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.65 रुपये और डीजल 1.88 रुपये महंगा हो चुका है।

देश के अन्य हिस्सों में भी दाम स्थिर रहे। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपये, चेन्नई में 93.84 रुपये और कोलकाता में 92.16 रुपये का का बिका।

डीजल की कीमत मुंबई में 89.75 रुपये, चेन्नई में 87.49 रुपये और कोलकाता में 85.45 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली————— 92.05—————— 82.61

मुंबई-————— 98.36—————— 89.75

चेन्नई—————-93.84-—————- 87.49

कोलकाता———— 92.16—————- 85.45

वार्ता

epmty
epmty
Top