मुकेश अंबानी को लगा झटका-अरबपतियों की फेहरिस्त से बाहर

मुकेश अंबानी को लगा झटका-अरबपतियों की फेहरिस्त से बाहर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे रईस अरबपति व्यक्ति एलन मस्क की धन दौलत में जबरदस्त इजाफा होने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को करारा झटका लगा है। अब मुकेश अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की फेहरिस्त से बाहर हो गए हैं। उनकी दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा होने से अब उनकी दौलत 236 बिलियन डालर हो गई है। दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जैफ बेजॉस अपने स्थान पर बने हुए हैं। जैफ बेजॉस की दौलत 5.63 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 197 बिलियन डालर तक पहुंच गई है। अब वह दौलत के मामले में एलन मस्क से महज 39 बिलियन डॉलर पीछे रह गए हैं।

दौलत इकट्ठा करने के मामले में भारत के मुकेश अंबानी को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक करारा झटका लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। अब मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डालर रह गया है। दौलत में आई इस गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी अब टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। जारी की गई रैंकिंग में उनका नाम 11 वे स्थान पर दर्ज किया गया है। अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को इस दौरान भारी फायदा पहुंचा है। जिसके चलते उनकी दौलत अब 77 बिलियन डालर के आंकड़े को पार कर गई है। गौतम अडानी की दौलत इस समय 77.7 बिलियन डॉलर है और रैंकिंग के मामले में वह मुकेश अंबानी से महज दो पायदान पीछे रहते हुए 13 स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत के अजीम प्रेमजी 40.5 बिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जबकि शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर के साथ 46वें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी की दौलत 27.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 55वें सबसे अमीर अरबपति हैं।





epmty
epmty
Top