रसोई गैस सिलेंडर पर फिर पड़ी महंगाई की मार- बढ़ाएं इतने रुपए

रसोई गैस सिलेंडर पर फिर पड़ी महंगाई की मार- बढ़ाएं इतने रुपए

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियां लोगों को कहीं से भी राहत देने को तैयार दिखाई नहीं दे रही है। आधी रात के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई 50 रूपये की बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत तकरीबन 1000 के आसपास पहुंच गई है। मार्च 2022 में ही रसोई गैस के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी।

देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने देशवासियों के लिए आज के दिन को काला शनिवार बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे पहले से ही महंगाई से सामजस्य बिठाने के प्रयासों में लगे देशवासियों पर पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई की एक और करारी मार दी है। 50 रूपये प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद देश में गैस सिलेंडर के दाम तकरीबन 1000 के आसपास पहुंच गए हैं जबकि राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंचते हुए 1003 रूपये 50 पैसे हो गई है।

हालाकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं किया गया है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इसी महीने की 1 मई को 102 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने मार्च महीने में ही 50 रूपये की बढ़ोतरी करते हुए रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया था।

epmty
epmty
Top