जानिए क्या रहे आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

जानिए क्या रहे आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। रूस यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 127वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जोकि कुछ दिन पहले 139 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर पहुंच गयी थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110.72 डॉलर प्रति बैरल हुयी, जो गुरुवार को 114.36 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर थी।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 1.27 प्रतिशत के बदलाव के साथ 110.72 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड में 0.97 प्रतिशत का परिवर्तन होकर 107.05 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर............पेट्रोल.............डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली..............95.41........ 86.67

कोलकाता ......104.67........89.79

मुंबई ..............109.98.........94.14

चेन्नई...............101.40..........91.43

वार्ता

epmty
epmty
Top