जाने पेट्रोल-डीजल के आज के दाम

जाने पेट्रोल-डीजल के आज के दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी के बाबजूद देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार 13 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 14 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका के तेल भंडार में कमी आने के बाद से इसकी कीमतें बढ़ रही है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.84—————— 89.87

मुंबई-—————107.83—————— 97.45

चेन्नई—————-102.49-—————--94.39

कोलकाता————102.08—————-—93.02

वार्ता

epmty
epmty
Top