तेल के दामों पर सरकार का नियंत्रण नही: निर्मला सीतारमण

तेल के दामों पर सरकार का नियंत्रण नही: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमत को लेकर आम जनता से लेकर विपक्ष तक खूब हल्ला कर रहे है और लगातार सरकार पर निशाना साध रहे है।

सरकार की तरफ से भी समय समय बयान जारी किया जा रहा है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का तेल की कीमतों को लेकर ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि "ये मुद्दा केंद्र और राज्य सरकार दोनो को मिलकर सुलझाना होगा। तेल की कम कीमत ही लोगो को संतुष्ट कर सकती है। इसके अलावा कुछ भी संभव नही है कि वो लोग संतुष्ट हो जाये। केंद्र और राज्य सरकार दोनो को मिलकर ईंधन में कमी लाने की बात करनी चाहिए।" तेल के दाम पर सरकार का नियंत्रण नही है। तेल कंपनियां कच्चा तेल आयात करती है, रिफाइन करती है उसके बाद तेल को बेचती है। इस पूरी परिक्रिया से सरकार बाहर है। इस प्रकार से सरकार तेल के दामो पर सरकार का नियंत्रण नही रहता है।

भाजपा के ही दूसरे केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने अपने बयान में कहा कि सरकार पेट्रोल डीज़ल के दाम तय नही करती बल्कि पेट्रोल डीज़ल के दाम वैश्विक बाजारों के अधीन है। इसलिए तेल के दाम भी वैश्विक बाजार तय करता है। हम महगांई कम करने के लिए कृत संकल्पित है। इस बात उदाहरण यह है कि हमने समय समय पेट्रोल डीज़ल के दाम को कम करने के लिए टैक्स कम किया है।

उधर विपक्षी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने सरकार को खूब खरी खोटी कही और कहा कि "भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है,देश के इतिहास में ऐसी देश की पहली निर्वाचित सरकार है जिसने लोगो ठगने का काम है।"

epmty
epmty
Top