मिला दुर्गा पूजा का तोहफा- कम हुए एलपीजी सिलेंडर के इतने दाम

मिला दुर्गा पूजा का तोहफा- कम हुए एलपीजी सिलेंडर के इतने दाम

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत की बौछार करते हुए उपभोक्ताओं को गैस की कीमतों में कमी कर दुर्गा पूजा महोत्सव का तोहफा दिया है। देश के महानगरों मेें शामिल राजधानी दिल्ली के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कर दिए गए हैं। त्योहार के सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई यह कमी अनेक लोगों के लिए उपहार साबित हुई है।

शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा गिरावट की गई है जिसे दुर्गा पूजा में लगे लोगों की जेब के लिए राहत माना जा रहा है। एलपीजी गैस का कारोबार करने वाली देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी किए जाने का ऐलान किया है। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी किए जाने के ऐलान से राजधानी दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में गैस सिलेंडर के दामों में कमी आई है।

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रूपये 50 पैसे, कोलकाता में 36 रूपये 50 पैसे, मुंबई में 32 रूपये 50 पैसे और चेन्नई में 35 रूपये 50 पैसे की कमी की गई है।

epmty
epmty
Top