सोने के दामों में हल्की तो चांदी के दामों में आई जबरदस्त गिरावट

सोने के दामों में हल्की तो चांदी के दामों में आई जबरदस्त गिरावट

नई दिल्ली। पिछले 1 वर्षे से सोने और चांदी के दामों में भारी चहल-पहल देखी गई है। कभी दामों में वृद्धि होती है तो कभी गिरावट आती है। इस बीच लोगों का रुझान यह रहता है कि कब सोने के दाम सस्ते हो तो वह सोना खरीद पाए या चांदी के दाम सस्ते हो तो वह चांदी को अपना बना पाए। राष्ट्रीय राजधानी में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की भाव में मामूली 81 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब सोने का ताजा भाव 46976 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वही चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सराफा बाजार में चांदी की सोमवार को कीमत 984 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। इस हिसाब से चांदी का नया भाव 67987 रुपये प्रति किलो रह गया है।



epmty
epmty
Top