रूस एवं यूक्रेन जंग से शेयर बाजार में भूचाल- सबसे बड़ी गिरावट

रूस एवं यूक्रेन जंग से शेयर बाजार में भूचाल- सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ किए गए जंग के ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में बुरी तरह से भूचाल आ गया है। रूस एवं यूक्रेन युद्ध के बीच सेंसेक्स अब 1814.65 अंक या 3.17 फ़ीसदी टूटकर 16546.40 के स्तर पर आ गया है। अगर एमसीएक्स पर सोने की दरों की बात करें तो 10 ग्राम सोना 1175 रुपए का उछाला भरते हुए 51554 पर पहुंच गया है। उधर चांदी 65824 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

रूस एवं यूक्रेन में युद्ध के बीच इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसका असर बृहस्पतिवार की सवेरे घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के तौर पर देखने को मिला। लगातार छह सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी भी आज सातवें सत्र में भी भारी गिरावट के साथ खुले। उधर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सवेरे 9.15 बजे 1813 अंक गिरकर 55418 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी गई है।

epmty
epmty
Top